यूपी: ओवैसी के दावे का ओमप्रकाश राजभर ने किया खंडन, बोले- सीटों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ
रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही थी। वहीं, राजभर ने इस पर ट्वीट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भागीदारी मोर्चा बनाकर मैदान में उतरने का फैसला कर चुके हैं। रविवार को असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। तो वहीं सोमवार को ओमप्रकाश राजभर ने सीटों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने साफ किया कि अभी सीटों पर किसी पार्टी के साथ कोई फैसला नहीं हुआ है।
ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में अभी सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। मोर्चे में शामिल सभी घटक दलों में सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। 403 सीटों पर संगठन मजबूत करने का काम चल रहा है। यूपी में भाजपा को हराने के लिए जो भी पार्टी साथ आना चाहे उनका स्वागत है।
भागीदारी संकल्प मोर्चा में अभी सीटों को लेकर कोई फैसला नही हुआ है। 'मोर्चा तय करेगा सीट'
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 28, 2021
मोर्चे में शामिल सभी घटक दलों में सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है।
403 सीटों पर संगठन मजबूत करने का काम चल रहा है।
यूपी में भाजपा को हराने के लिए जो भी पार्टी साथ आना चाहे उनका स्वागत है।
पश्चिम बंगाल के बाद यूपी चुनाव में खेला होगा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी सरकार ने सामाजिक न्याय समिति को लागू नहीं किया तो 2022 के चुनाव में भाजपा का जाना तय है। पश्चिम बंगाल में खेला हुआ है और यूपी के चुनाव में भी खेला होगा। वाराणसी के भवानीपुर विधानसभा स्थित शिवपुर में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चे के घटक दल राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि थे।
ओमप्रकाश राजभर ने खुद की लीडर बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े मंत्री और विधायक अब लीडर नहीं लोडर की भूमिका में हैं। अब अति पिछड़ा समाज लोडर के बहकावे में आने वाला नहीं है। 2022 का चुनाव भागीदारी मोर्चा में शामिल 10 दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैं किसी के दरवाजे पर नहीं जाऊंगा। जिसको हमारी जरूरत होगी वो आए उसका स्वागत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर राजभर ने कहा कि सभी अध्यक्ष 8 महीना के लिए हैं। सरकार का बदलना तय है, जिला पंचायत अध्यक्ष भी बदल जाएंगे। बीजेपी में सबसे ज्यादा गुंडा बदमाश हैं। उनके दम पर अध्यक्ष को जिताया जा रहा है। मोदी जी मन की बात करते हैं। ओमप्रकाश राजभर जन, धन की बात करते हैं।
जन से जनता की बात धन से उनका लूटा गया पैसा दिलाने की बात करता हूं। जिसको जनधन खाता के नाम पर बैंक ने मिनिमम बैलेंस में 90 प्रतिशत लोगों का खाता बंद कर जीरो कर दिया। भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह है। माफिया, गुंडा, दुराचारी और भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ऐसे लोगों की गंदगी धोकर समाज में उन्हें पवित्र और स्वच्छ बताने का काम करती है।
ओवैसी के ट्वीट पर कहा कि गलत अर्थ निकाला जा रहा है। हमारे और ओवैसी के बीच कोई गलतफहमी नहीं है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़कर मोर्चा को उत्तर प्रदेश में 300 सीट दिलाएंगे। अध्यक्षता राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने की।