फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar attacked cm Yogi for four year anniversary up government take actions on criminals to seeing caste religion

ओमप्रकाश राजभार का योगी सरकार पर हमला, बोले- जाति-धर्म देखकर अपराधियों पर कार्रवाई, चार साल में झूठ बोलने के 100 नंबर

Fri, 19 Mar 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar attacked cm Yogi for four year anniversary up government take actions on criminals to seeing caste religion
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने चार साल में यूपी के 24 करोड़ लोगों की हालत खस्ता कर दी है। भाजपा ने सरकार ने रेल बेच दी, तेल बेच दिया, जो उसके खिलाफ बोला उसको जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को चार साल झूठ बोलने के 100 नंबर मिलेंगे। मंहगाई में पेट्रोल और डीजल शतक की ओर है। गैस सिलिंडर 1000 छू को है। 

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि योगी सरकार के आने के बाद थाने में घूस का रेट 500 से 5000 हो गया। प्रवीण तोगड़िया ने सच बोला उस पर मुकदमा कर फंसाया गया। सरकार निजीकरण का करके पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है, वहीं गरीबों को मजबूर करके रखना चाहती है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनना अच्छी बात है, लेकिन सरकार घोटाले क कॉरिडोर बना रही है। गंगा के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान के नाम लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर गंगा  को साफ कर दिया तो पीएम मोदी और सीएम योगी बिसलेरी का पानी क्यों रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सच बोलने पर पत्रकारों को जेल भेज रही है। व्यापारियों को बर्बाद कर रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों को कोई हिस्सा नहीं मिला। भाजपा के लिए जहां चुनाव होता है वहां कोरोना नहीं होता।

जाति देखकर अपराधियों को मार रही
राजभर ने कहा कि जाति पहचान कर अपराधियों को मारा जाता है और उन पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुख्तार अंसारी, अतीक दिखाई पड़ रहे हैं। बृजेश सिंह नही दिखाई दे रहे। यूपी में तमाम काम गुजराती कर रहे हैं। BJP गुजरातियों की फैक्ट्री हो गई हैं। ठेका पट्टा सरकार उन्हीं को दे रही हैं। युवा, किसान, गृहिणी सभी सरकार से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed