फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   omprakash rajbhar attack on yogi government for law and order in a varanasi

ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी पर बोला हमला, बताया अब तक की सबसे कमजोर सरकार

Sat, 07 Sep 2019 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Sep 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar attack on yogi government for law and order in a varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी के सिंधौरा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जहां उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चिंतन-मंथन किया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार आज तक की सबसे कमजोर सरकार है। प्रदेश में रोजी-रोजगार, विकास ठप हो गया है, देश की अर्थव्यवस्था ने 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, चार साल पहले त्रिपुरा के रास्ते पहुंची भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कहा कि कल कारखाने बंद हो रहे हैं, लोग बेरोजगार हो रहे हैं। किसान फिर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। यूपी में हत्या-लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार चरम पर है, योगी सरकार इसे रोकने में हर मोर्चे पर विफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सरकार को हकीकत दिखाने की हिम्मत कर रहा है उस पर मुकदमा या जांच के चुंगल में फंसाया जा रहा है।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही भाजपा मीडिया के ऊपर भी अपना दबाव बनाने का प्रयास हो रही है। वाराणसी जिला हत्या, बलात्कार का शहर बन गया है। राजभर ने कहा कि केंद्र से सबसे ज्यादा बजट मिला लेकिन बिजली विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है।

ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed