Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man struck head funeral pyre and beaten half-dead in manikarnika ghat injured victim while shouting

यूपी: पिता की चिता की लकड़ी से बेटे को पीटा, मणिकर्णिका घाट पर 30 मिनट तक हंगामा, 7 गिरफ्तार; वीडियो वायरल

Sat, 10 Oct 2026 11:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

मणिकर्णिका घाट पर नौ अक्तूबर को बहनोई के अंतिम संस्कार में आए अभिषेक सिंह को कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। चंदौली निवासी रमेश सिंह के अनुसार, हमले में अभिषेक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। छह नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
Man struck head funeral pyre and beaten half-dead in manikarnika ghat injured victim while shouting
मणिकर्णिका घाट की छत पर युवक को बेरहमी से पीटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिता के अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट पहुंचे युवक पर लकड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता की चिता की लकड़ी से भी पीटा गया। 

विज्ञापन


घाट पर हुई मारपीट के दौरान 30 मिनट तक आरोपियों ने हंगामा किया और मारते-पीटते रहे। घटना में अभिषेक सिंह के सिर पर लकड़ी के भारी टुकड़े से वार करने का आरोप है। अभिषेक पिता को मुखाग्नि देने आया था। किसी बात पर आरोपियों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कई युवक अभिषेक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन




चंदौली के रामगढ़ निवासी रमेश सिंह की शिकायत के अनुसार, नौ अक्तूबर की रात वह अपने बहनोई बंशनारायण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट आए थे। किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उनके भांजे अभिषेक सिंह को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी ने अभिषेक के सिर पर बोटे से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने घायल अभिषेक को तत्काल बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रमेश सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के अनुसार, आरोपियों के फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं। 
 

Trending Videos

लकड़ी और शवदाह शुल्क को लेकर अक्सर होता है विवाद
स्थानीय स्तर पर घाट पर आने वाले शवयात्रियों और वहां काम करने वाले कुछ स्थानीय दबंगों, लकड़ी विक्रेताओं के बीच पैसों, नाव लगाने या लकड़ी के तौल को लेकर अकसर कहासुनी और धक्का-मुक्की की शिकायतें आती हैं। बाहरी जिलों से आने वाले लोग कई बार दबंगों की मनमानी का शिकार होकर विवाद में उलझ जाते हैं। 

तमाशा देखते रहे स्थानीय, बचाने नहीं आया कोई : युवक को गिराकर आरोपी पिटाई करते रहे, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। वह चिल्लाता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी पीटते रहे। कुछ ललकार रहे थे। आरोप है कि मौके पर जो मिला उसी से आरोपियों ने हमला किया।
 

छह नामजद और एक अन्य गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर ऋषिकेश चौधरी, बादल चौधरी उर्फ गोलू, गोलू, शनि चौधरी, गुड्डू चौधरी, अनिल और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छह आरोपी मुकदमे में नामजद थे, जबकि एक अन्य की पहचान जांच के दौरान हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed