फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prkash rajbhar again target government

हमें न तो मंत्री पद की परवाह है और न ही सरकार की चिंताः ओमप्रकाश राजभर

Mon, 30 Jul 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Om prkash rajbhar again target government
नरायनपुर गांव में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि दलितों और पिछड़ों के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। इसके लिए किसी भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। रविवार को मिर्जापुर के नरायनपुर गांव में हुई सभा में  पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री  राजभर ने कहा कि न हम सरकार से सड़क का ठेका मांग रहे हैं और न ही बालू का पट्टा।
विज्ञापन


कहा कि पिछड़ों के आरक्षण को तीन भागों में बांटकर पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा बना दिया जाए। कहा कि हमें न तो मंत्री पद की परवाह है और न ही सरकार की चिंता। कहा प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी जरूरी है।
विज्ञापन


इसके लिए आंदोलन करने के लिए सभी को लखनऊ चलने  का आह्वान करते हुए कहा कि आरक्षण सभी जाति के गरीबों को मिलनी चाहिए। सभी गरीबों को आरक्षण दिलवाए बगैर वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। कहा कि वह गरीब छात्रों के लिए मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में  अति दलित, अति पिछड़ा वर्ग के साथ उन्होंने सवर्णों के गरीब को भी साधने के लिए आरक्षण की वकालत कर दी। पुलिस कर्मियों को आठ घंटे ड्यूटी लगाने के लिए भी आवाज उठाई। मझवां व्लाक में प्रथम आगमन पर हजारों की संख्या में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं नें ओमप्रकाश राजभर का बैंडबाजा व फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed