{"_id":"5b387f634f1c1b603c8b63f5","slug":"om-prakash-rajbhar-will-attend-apna-dal-rally-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा पटेल के मंच पर होंगे ओमप्रकाश राजभर, सियासी महकमे में शुरू हुई सुगबुगाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा पटेल के मंच पर होंगे ओमप्रकाश राजभर, सियासी महकमे में शुरू हुई सुगबुगाहट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बनारस में चार जुलाई के कार्यक्रम से पूर्व दो को अपना दल की कृष्णा पटेल के साथ एक मंच पर ओमप्रकाश राजभर होंगे। गठबंधन के साथी भाजपा विरोधी पार्टी के मंच पर जाने का राजनैतिक निहितार्थ निकाला जाना जरूरी है।
दो को डा. सोनेलाल पटेल की जयंती पर छावनी के मल्टी परपज हाल में अपना दल की ओर से कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जा रहे हैं।
एक ओर जहां अपना दल के मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल ने ओमप्रकाश राजभर के आने की पुष्टि की तो वहीं सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशिप्रताप सिंह ने बताया कि अपना दल के कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के पूर्व ओमप्रकाश राजभर दबाव की राजनीति में जुट गए हैं। भाजपा से गठबंधन करके विधानसभा में चार विधायकों की जीत के साथ प्रदेश में मंत्री बने।

Trending Videos
कहा था कि 26 जून के बाद तूफान आएगा
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
अब लोकसभा में सीटों को लेकर भाजपा पर दबाव बना रहे हैं ताकि अपने मंसूबे में कामयाब हो जाए। दरअसल भाजपा लोकसभा में सुभासपा को एक सीट देने के मूड में है जबकि ओमप्रकाश राजभर तीन सीट लेना चाहते हैं।
माना जा रहा है इन्हीं सीटों के लिए वे लगातार भाजपा पर अपने बयानों से वार कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि 26 जून के बाद तूफान आएगा।
दो को अपना दल के मंच पर जाकर भाजपा को ब्लैकमेल करने की फिराक में हैं ताकि चार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी मांगों को रख सके।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि यदि सेटिंग सही नहीं हुई तो महागठबंधन के साथ सुभासपा जा सकती है। अब भाजपा के चाणक्य की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा तय करेगी।