{"_id":"5c2dd5c3bdec2256c73ed667","slug":"om-prakash-rajbhar-targeted-to-bjp-on-many-issues-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान
Fri, 04 Jan 2019 04:21 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। वाराणसी के सर्किट हाउस में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मीडिया ने सवाल किया कि 2019 में भाजपा के साथ हैं या नहीं तो ओमप्रकाश राजभर का कहना था कि 2019 में आरक्षण में बंटवारा कर दें नहीं तो गठबंधन नहीं होगा। यूपी में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है।
जेल में हत्या के साथ पुलिस वालों की सड़क पर हत्या हो रही है। बुलंदशहर प्रकरण के हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। सामान्य अपराध में पुलिस किसी के पीछे पड़ जाती है। बुलंदशहर की घटना पर भाजपा चुप है। भाजपा के लोगों को संरक्षण मिलता है और दूसरी पार्टियों के लोगों पर ही सरकार कार्रवाई करती है।

80 लोकसभा सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी
ओमप्रकाश राजभर
उनसे पूछा गया कि चुनाव आते ही सहयोगी दल दबाव की राजनीति करने लगते हैं तो क्या आप भी दबाव की राजनीति कर रहे हैं। इस पर उनका कहना था कि पार्टियां दबाव की राजनीति करें हम दबाव की राजनीति नहीं करते। हम भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में इक्कीस महीने से नहीं गए। कार्यक्रम में तब जाऊंगा जब एनडीए की बैठक होगी और दोनों दलों का बैनर होगा, आमंत्रण पत्र मिलेगा।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने पार्टी का प्रत्याशी उतारेंगे। साथ ही कहा कि हमारे पास अच्छे अच्छे पहलवान हैं। कोई दिक्कत नहीं है हमें। मुकाबला कांटे का होगा।