फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   om prakash rajbhar target CM yogi for bulandshahr violence

बुलंदशहर हिंसा को लेकर ओमप्रकाश राजभर का सीएम योगी पर निशाना, कहा- उनके लोग भड़का रहे दंगा

Fri, 07 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/आजमगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar target CM yogi for bulandshahr violence
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के लोग दंगा भड़का रहे हैं जबकि वह शांति का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर अक्सर विवादों में रहने वाले राजभर ने बलिया के रसड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में ये गंभीर आरोप लगाए। बुलंदशहर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक और शहीद पुलिस इंस्पेक्टर  के परिजनों से मुलाकात को लेकर पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा, 'उनके (योगी) लोग दंगा भड़का रहे हैं और हम शांति का प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने बुलंदशहर कांड की एसआईटी जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए। राजभर ने कहा कि एसआईटी क्या जांच करेगी, पता नहीं? 
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना को बताया भाजपा की साजिश

 सरकार में रह कर सरकार का विरोध करने वाले दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुलंदशहर की घटना को भाजपा और बजरंग दल की सोची समझी राजनीति बताया। साथ ही सरकार पर लोगों को मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ाने का आरोप लगाया। वह बुधवार को आजमगढ़ के चकअजीज गांव के लछिया बगीचे में सुभासपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

   उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर-मस्जिद में बांटकर लोगों को लड़ा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बुलंदशहर की घटना है। कहा, मुसलमानों का सबसे बड़ा इज्तेमा होने वाला था। इसमें गरीब के बेटे और एक कोतवाल की मौत हो गई जो दुखद है। अब तक किसी नेता की मौत मंदिर बनाने के नाम पर हुए विवाद या बवाल में नहीं हुई।

कहा,  मंडल कमीशन को लागू हुए 28 साल हो गए पर अब तक सभी अति पिछड़ी, अति दलित जातियों को समान रूप से नौकरियों में भागीदारी नहीं मिली। राजनाथ सिंह ने पिछड़ी जातियों को तीन कैटेगरी में विभाजित किया था।

हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और समिति की रिपोर्ट भी आ गई है जिस पर हम दबाव बना रहे हैं कि समिति की रिपोर्ट लागू हो। देश में नौ लाख मंदिर काशी विश्वनाथ जैसे हैं जिसमें पुजारी कुछ विशेष जाति के लोग हैं। पिछड़ी जाति के लोगों को मंदिर में पुजारी के तौर पर रखा जाए जिससे सबको रोजगार भी मिलेगा। अयोध्या मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है तो उस पर राजनीति करने की क्या जरूरत है।

मंत्री मोहसिन रजा ने बुलंदशहर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि भगवान राम उनके आदर्श हैं। उनकी जन्मभूमि अयोध्या में उनके मंदिर का निर्माण अवश्य होना चाहिए। वह बुधवार को सोनभद्र के दुद्धी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।  

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़ा मामला कोर्ट में है और जनवरी में इसकी सुनवाई होनी है। वह अल्लाह से दुआ करेंगे कि फैसले के तहत मंदिर का निर्माण हो। अध्यादेश के मसले पर उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया।

बुलंदशहर के ताजा घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे ने पुलिस विभाग के एक काबिल इंस्पेक्टर और एक नागरिक की जिंदगी छीन ली है। सीएम योगी ने इसके लिए एसआईटी जांच टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट आते ही हकीकत सबके सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed