फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar said corruption increase in yogi government

अब UP के इस मंत्री ने सरकार पर बोला हमला, कहा- योगी शासन में बढ़ा है भ्रष्टाचार 

Mon, 29 Jan 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar said corruption increase in yogi government
अतिपिछड़ा अति दलित भागीदारी महा रैली को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सरकार में शामिल मंत्री या विधायकों का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। आए दिन कोई न कोई मंत्री या विधायक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को बनारस में भारतीय समाज पार्टी (सुहेलदेव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कुछ विभागों के अफसर बिना पैसे लिए काम नहीं करते। वह रविवार को छोटी कटिंग स्कूल के मैदान में सुहेलदेव की जयंती पर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

राजभर ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट और वरुणा कारीडोर में पहले बताया गया कि वहां भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन सरकार ने अब भ्रष्टाचार को छिपाते हुए इस पर काम को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार उन्हें कमजोर न समझे। सत्ता में शामिल होने के बाद भी सरकार में जो गलत है उसका विरोध करते रहेंगे। यह भी साफ किया वह गठबंधन में बने रहेंगे। इतिहासकारों ने सुहेलदेव की उपेक्षा की है। वह जिस सम्मान के हकदार थे वह नहीं दिया गया है। वे पूर्वांचल राज्य बनाने की पुरानी मांग पर भी कायम रहे।

रैली में उमड़ी भीड़

Om prakash rajbhar said corruption increase in yogi government
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : File Photo
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की रैली में वाराणसी मंडल के चारों जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। रैली में दिन में ग्यारह बजे से लोग पहुंचने लगे। ओमप्रकाश राजभर करीब डेढ़ बजे पहुंचे।

उनके पहुंचने तक छोटी कटिंग का मैदान लोगों की भीड़ से पट गया था। भीड़ देख मंत्री गदगद थे। उन्होंने कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं लेकिन अगर भाजपा ने नगर निकाय की तरह ही टिकट बांटे तो वह विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

करीब 40 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है लेकिन सरकार कोई उपाय नहीं कर रही। कान्वेंट स्कूलों में कम पैसों पर पढ़ा रहे शिक्षकों को पांच हजार रुपये मानदेय देकर सरकारी स्कूलों में सेवा ली जा सकती है।

ये प्रस्ताव सरकार को दिया गया है। अति पिछड़ों और दलितों को जो हक और सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिला है। पिछड़ा वर्ग में ही कई जातियां ऐसी हैं जो सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।

एमपी, एमएलए की पेंशन बंद कर उस धन को गरीबों, बच्चियों, दिव्यांगों की शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। थानों पर सामान्य वर्ग के लोगों को थानेदार बनाया गया है। पिछड़ों और दलितों को भी थानेदार बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed