बनारस में ओमप्रकाश राजभर से मिले शिवपाल यादव, सियासी चर्चाओं का बाजार गरमाया
इस दौरान दोनों ही नेताओं के समर्थकों को बाहर कर दिया गया था। राजभर के सरकार के प्रति बागी तेवर और शिवपाल की अपनी पार्टी खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति नरमी के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है।
वैसे राजभर का कहना है कि सपा के शासन में शिवपाल ने उनकी खूब मदद की थी। उनके यहां आने की जानकारी हुई तो मिलने चला आया। उधर, शिवपाल ने भी मुलाकात को राजनीति से अलग बताया। बुधवार को देर शाम शिवपाल अचानक यहां पहुंचे थे।
लंबे समय से चुप्पी साधकर चल रहे शिवपाल ने बंगले में तोड़फोड़ और सामान गायब होने के मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करार दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार बदनाम करने के लिए अनाप-शनाप आरोप मढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के सामने भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।