{"_id":"5b50af544f1c1b27618b5a41","slug":"om-prakash-rajbhar-again-said-that-liquor-ban-must-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में गड़बड़ा रहा आज का युवा वर्ग, यूपी में शराबबंदी जरूरीः ओपी राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में गड़बड़ा रहा आज का युवा वर्ग, यूपी में शराबबंदी जरूरीः ओपी राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर ने शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का किया वायदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी अत्यंत जरूरी है, क्योंकि शराब के नशे में आज का युवा वर्ग गड़बड़ा गया है। ऐसे में प्रदेश में भी गुजरात और बिहार की भांति पूर्ण शराब बंदी की जरूरत है।
जब गुजरात और बिहार में पूर्णबंदी शराब हो सकती है तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। ये बातें उन्होंने गुरुवार को आजमगढ़ के शेखवलिया गांव में सुहेलदेव प्रतिमा अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों पर होने वाले शोषण और अन्याय को भारतीय समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

चैलेंज देता हूं कि कोई मुझे सरकार से बाहर निकाले
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे है कि मैं सरकार से बाहर होने वाला हूं। यदि ऐसा है तो मैं चैलेंज देता हूं कि कोई भी मुझे सरकार से बाहर का रास्ता दिखाकर देख ले।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का समर्थन भासपा को मिल रहा है, यदि आगे भी ऐसे ही जारी रहा तो एक दिन ऐसा आयेगा जब प्रदेश में हमारी सरकार होगी।
जनसभा के पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शेखवलिया गांव में स्थापित सुहेल देव की मूर्ति का अनावरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनवमी और संचालन विच्छे लाल ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण और भासपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।