{"_id":"5bd4746cbdec2269a369acc2","slug":"old-man-murder-and-dead-body-found-in-pond-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः जमीन का पैसा लेने गए वृद्ध की हत्या, पोखरे में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः जमीन का पैसा लेने गए वृद्ध की हत्या, पोखरे में फेंकी लाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक वृद्ध की लाश की पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। वृद्ध के शरीर पर मामूली चोट के निशान थे। पुलिस जांच में पता चला कि वृद्ध बेची गई जमीन का पैसा लेने के लिए निकला था।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में लाश मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए घर वालों को मौके पर बुलाया। वृद्ध के भाई ने तहरीर देकर थाने में दो लोगों को नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुलिस की सूचना पर मृतक का भाई रिजवान खान और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लाश की शिनाख्त की। मृतक वृद्ध नन्हें उर्फ इरफान खान (65) जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर मुहल्ला के वार्ड नंबर सात का निवासी था।
विज्ञापन
रिजवान ने बताया कि नन्हें की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह रिजवान के परिवार के साथ रहता था। नन्हें ने अपनी जमीन का बैनामा किया था, लेकिन रुपये नहीं मिल सके थे। शुक्रवार की दोपहर नन्हें जमीन खरीदने वाले से रुपये मांगने के लिए निकला हुआ था।
सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रिजवान की तहरीर के आधार पर दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर शरफराज सहित दो लोगों को नामजद और एक अज्ञात को आरोपित किया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।