फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man died by scorching in fire in mirzpaur up

रात में लगी भीषण आग से घर जलकर राख, बुजुर्ग की झुलसकर हुई मौत

Wed, 27 May 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Old man died by scorching in fire in mirzpaur up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक बुजुर्ग की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मिर्जापुर दिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बिहारी यादव की घर में आग से झुलसकर बुधवार की दोपहर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग बुझाई। परिवार के लोग तीन किलोमीटर दूर राजापुर गांव में रहते हैं। घटना की सूचना परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



बिहारी यादव कुछ दिनों से लालपुर में रहते थे। खेत में खरपतवार फूकने के बाद तपती दुपहरिया में घर में आराम करने चले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि हवा तेज होने के कारण घर में आग लग गई। सोते समय नींद आ जाने से उन्हें आग से घिरे होने की जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हुई, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य मे जुट गए। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed