फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man arrested with intoxicating powder 'Meow-Meow' worth 2.5 crore rupees

Varanasi News: ढाई करोड़ के चर्चित नशीले पाउडर ‘म्यांऊ-म्यांऊ’ के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार, जौनपुर में खपाता था खेप

Mon, 04 Mar 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिसिया पूछताछ में प्रेमचंद्र ने बताया कि वह मुंबई से नशीला पाउडर लेकर आता है। नशीले पाउडर को वह जौनपुर में ही तगड़े नशे के आदी युवाओं के बीच खपा देता है। इससे उसे तगड़ी कमाई हो जाती है।

विज्ञापन
old man arrested with intoxicating powder 'Meow-Meow' worth 2.5 crore rupees
गिरफ्तार बुजुर्ग और मामले की जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स की दुनिया में ‘म्यांऊ-म्यांऊ’ कहलाने वाले नशीले पाउडर मेफेड्रोन की 440 ग्राम की खेप की साथ एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सिगरा थाने की पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से 68 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना के सुबाषपुर, पाली निवासी प्रेमचंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उसके पास से नशीले पाउडर के अलावा एक मोबाइल और 2260 रुपये बरामद हुआ है। बरामद नशीले पाउडर की कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन में शिव मंदिर के पास मौजूद एक बुजुर्ग के पास नशीला पाउडर मेफेड्रोन की खेप है। इस सूचना के आधार पर सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने रोडवेज चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार मिश्रा और एएनटीएफ के दरोगा सुरेश गिरी व हेड कांस्टेबल आनंद कुमार सिंह के साथ घेराबंदी कर प्रेमचंद्र तिवारी को पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में प्रेमचंद्र ने बताया कि वह मुंबई से नशीला पाउडर लेकर आता है। नशीले पाउडर को वह जौनपुर में ही तगड़े नशे के आदी युवाओं के बीच खपा देता है। इससे उसे तगड़ी कमाई हो जाती है। प्रेमचंद्र ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में वह जौनपुर और मुंबई से पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed