फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old leaders get prominence in BJP UP Working Committee

भाजपा की यूपी कार्यसमिति में काशी के पुराने नेताओं को तरजीह, पीएम नरेंद्र मोदी स्थायी आमंत्रित सदस्य

Thu, 11 Mar 2021 09:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Mar 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Old leaders get prominence in BJP UP Working Committee
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में बनारस के पुरनियों को तरजीह दी गई है। लंबे समय से किनारे किए गए पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी सहित सात लोगों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति में शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, निर्मला पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदस अब्बास चांद और पूर्व प्रदेश मंत्री संजय राय को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें श्याम देव राय चौधरी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे। मगर, उनका भी नाम शामिल कर पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 मार्च को 16 जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी लेंगे भाग
क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में 15 मार्च को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश के सभी संगठनात्मक क्षेत्रों के क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्र अध्यक्ष भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed