{"_id":"5c08e02dbdec2241836bb4ff","slug":"old-currency-worth-of-47-lakh-seized-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस ने ली घर की तलाशी तो रह गए दंग, इतने लाख के बंद हो चुके नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस ने ली घर की तलाशी तो रह गए दंग, इतने लाख के बंद हो चुके नोट बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर 47 लाख रुपये के बंद हो चुके 1000 के नोट बरामद किए हैं। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। देर रात तक अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही थी। नोटबंदी के दो साल बाद भारी मात्रा में बंद हो चुके नोटों की बरामदगी से पुलिस हैरत में है। सूचना मिलते ही खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं।
बुधवार रात सारनाथ पुलिस को सूचना मिली थी कि पहड़िया क्षेत्र स्थित एक घर में बंद हो चुके नोट बड़ी संख्या में स्टोर करके रखे गए हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 47 लाख रुपये के बंद हो चुके 1000-1000 के नोट बरामद किए। इन नोटों से जुड़े एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा इतनी भारी संख्या में बंद हो चुके नोट कहां से आए और इन्हें स्टोर कर रखने का मकसद के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि तलाश किए जा रहे व्यक्ति के गिरफ्त में आने पर पुराने नोटों की और भी बरामदगी की जा सकती है।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि दो साल से प्रचलन में नहीं रही करेंसी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के अन्य सारे पहलुओं का खुलासा जल्द किया जाएगा।