{"_id":"61e86e7d260241213c2c0ea9","slug":"office-bearers-of-banaras-bar-association-took-oath-varanasi-news-vns634464090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
वाराणसी। प्राचीनतम बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बनारस बार सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश व विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी, यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन द्वय हरिशंकर सिंह और अरुण कुमार त्रिपाठी ने निर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जमानत योग्य मामलों में जमानत और वादकारियों को न्याय मिले इसका प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा, महामंत्री रत्नेश्वर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, श्रीओम त्रिपाठी अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों आशीष शक्ति तिवारी, आशीष सिंह, पंकज प्रकाश पांडेय आदि का शपथग्रहण कराया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव और महामंत्री अश्वनी राय, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद पांडेय व महामंत्री विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री बनारस बार विवेक सिंह और वर्तमान महामंत्री रत्नेस्वर पांडेय ने किया। समारोह का शुभारंभ जिला जज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर्स कमेटी, राजातालाब, पिंडरा और कमिश्नरी बार के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। संवाद