फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   offering of Kashi Vishwanath temple was locked in lockdown only 60 lakh offering

लॉकडाउन में लॉक हुआ काशी विश्वनाथ के मंदिर का चढ़ावा, करोड़ों की जगह आया सिर्फ 60 लाख

Sat, 19 Sep 2020 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Sep 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
offering of Kashi Vishwanath temple was locked in lockdown only 60 lakh offering
काशी विश्वनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में लॉकडाउन के कारण मठ-मंदिरों के चढ़ावे पर भी असर पड़ा है। श्रद्धालुओं के मंदिरों में नहीं पहुंचने के कारण दान पूरी तरह से बंद है। वहीं बाबा विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में भी कमी आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार हर महीने लगभग दो करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ता था, जो घटकर 60 लाख तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सामान्य दिनों में हर महीने दो से ढाई करोड़ की आय होती थी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद होने के कारण सीधे मिलने वाले दान पर असर पड़ा है। वहीं ऑनलाइन दान का सिलसिला जारी है। अमेरिका से एक एनआरआई ने करीब 15 लाख रुपये का ऑनलाइन दान किया है।
विज्ञापन



वहीं 23 लाख रुपये लोगों ने अन्नक्षेत्र के लिए भेजा है। विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र से लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। पूरे लॉकडाउन के दौरान करीब 60 लाख रुपये का ही दान आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में बाबा की आय करीब हर महीने दो से ढाई करोड़ के आसपास होती थी। मंदिर में 20 मार्च से भक्तों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगी हुई थी। 9 जून को बाबा के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed