फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Offered by the mantras of Shri Sukta given in Havanakund

हवनकुंड में दी गई श्री सूक्त के मंत्रों से आहुति

Sun, 24 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Offered by the mantras of Shri Sukta given in Havanakund
नंदवनम में चल रहे तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन हवन कुंड में श्री सूक्त के मंत्रों से आहुतियां अर्पित की गईं। पूरा प्रांगण श्री सूक्त के मंत्रों से गुंजायमान होता रहा और समीधा से प्रज्ज्वलित हवन कुंड का सुवासित धुआं पूरे माहौल में भक्ति रस का संचार कर रहा था। शनिवार को तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम प्रबंध कमेटी के संयोजन में पूजन किया गया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के काल में विश्व कल्याण की कामना के साथ श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम के संयोजन में तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ सिगरा स्थित नंदवनम में किया जा रहा है। दूसरे दिन पिल्लयार पट्टी स्थित परपग विनायक मंदिर के मुख्य पुजारी शिवाचार्य शिवश्री डॉ. पिच्चई कूड़कर के आचार्यत्व में दक्षिण भारत से आये 108 ब्राह्मणों के द्वारा श्री सूक्त के मंत्रों की आहुति दी गई। श्री सूक्त के मंत्रों की एक लाख आठ आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। रविवार को तीन बजे यज्ञ संपन्न होने के बाद तीन बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी। कलश के पवित्र एवं अभिमंत्रित जल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed