फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Odisha student commits suicide in varanasi Body found in girls hostel police scanning CCTV footage

काशी में ओडिशा की छात्रा ने किया सुसाइड: गर्ल्स हॉस्टल में मिली लाश, सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस; फोरेंसिक जांच

Mon, 21 Sep 2026 08:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 21 Sep 2026 08:03 PM IST
सार

वाराणसी के गर्ल्स हॉस्टल में 12वीं की छात्रा अनामिका एक्का संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की है। सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन
Odisha student commits suicide in varanasi Body found in girls hostel police scanning CCTV footage
अनामिका एक्का की फाइल फोटो और माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोहता के धन्नीपुर गांव स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले कोरौता-गोपालपुर स्थित सेंट मैरिज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान ओडिशा के राउरकेला के बिसरा थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी बेनीड एक्का की 18 वर्षीय बेटी अनामिका एक्का के रूप में हुई। वह धन्नीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर चांदपुर स्थित एक कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात वह हॉस्टल के पीछे की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल की वार्डन उसे तत्काल अस्पताल ले गईं। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Odisha student commits suicide in varanasi Body found in girls hostel police scanning CCTV footage
गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पुलिस। - फोटो : संवाद

सूचना मिलने पर छात्रा के पिता भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी भी इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर चुकी है।

घटना की जानकारी पर एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक छोटा बैग और कुछ किताबें कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लेकर फुटेज की जांच की जा रही है। हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ की गई है। पुलिस छात्रा के छत से गिरने के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed