फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Occasion of Sant gadge jayanti people participate in Sobhayatra

संग गाडगे के सपने को साकार करने का लिया संकल्प

Tue, 24 Feb 2015 01:36 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Occasion of Sant gadge jayanti people participate in Sobhayatra

वाराणसी। संत गाडगे की जयंती पर सोमवार को काशी में निकली शोभायात्रा में सैलाब उमड़ पड़ा। रथों, बग्घियों और घोड़ों पर सवार होकर लोग बाजेगाजे के साथ निकले।

विज्ञापन

चेतसिंह किला हाता परिसर में संत गाडगे की सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। यह पहला मौका था जब वन विभाग ने इस शोभायात्रा में हाथी और ऊंटों को शामिल करने की स्वीकृति नहीं दी।
विज्ञापन

बेनियाबाग से दोपहर बाद कन्नौजिया समाज के लोगों ने संत गाडगे की याद में शोभायात्रा निकाली। नई सड़क, गिरिजाघर, गोदौलिया से पांडेय हवेली, सोनारपुरा होते हुए शोभायात्रा चेतसिंह किला हाता परिसर में शाम पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान भीड़ उमड़ने से रास्ते भर जाम की नौबत रही।
 हाता परिसर में हुई सभा में सूबे के लोक कल्याण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि संत गाडगे ने जो बदलाव की राह दिखाई थी, उस पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कन्नौजिया समाज के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रदेश सरकार के तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। जिला धोबी बचाओ संघर्ष समिति के नंदू कन्नौजिया ने घाटों का मुद्दा उठाया।

 इस मौके पर संजय चौबे, रमेश चोपड़ा, बाली कन्नौजिया, भाईलाल कन्नौजिया, राजेश समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। उधर नदेसर से भी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भैया लाल कन्नौजिया, पीआर कन्नौजिया, अनिल कुमार चौधरी ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed