फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   objectionable posters of BJP leaders planted in bhadohi

भदोही में विवादित पोस्टरों से भाजपा नेताओं में मची खलबली, चर्चाओं का बाजार गरम

Tue, 19 Dec 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 19 Dec 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
objectionable posters of BJP leaders planted in bhadohi
कई स्थानों पर पुलिस ने तो कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने हटाया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले में विवादित पोस्टरों की वजह से विवाद खड़ा हो गया है।  शहर में गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम से ज्यादा इस पोस्टर की ही चर्चा रही।

बता दें कि सोमवार की सुबह जिले से जुड़े भाजपा के तीन बड़े नेताओं के खिलाफ शहर में कई जगहों पर लगे विवादित पोस्टर लगे मिले। इन पोस्टरों ने पार्टी में खलबली मचा दी। भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर पुलिस ने तो कई जगहों पर चिपकाए गए पोस्टरों को भाजपा समर्थकों ने हटाया। सुबह टहलने वाले लोग जब ज्ञानपुर के केएनपीजी, वीएनजीआईसी के समीप से गुजरे तो उनकी नजर एक पोस्टर पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर औराई से भाजपा के विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और जिलामंत्री राजेंद्र दूबे के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग करते हुए भूमाफियाओं, अपराधियों को संरक्षण देने वाला बताया गया।

इस पोस्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ज्ञानपुर के अलावा गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, भदोही समेत जिले के अन्य हिस्सों में चिपकाए गए पोस्टरों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से लेकर आम जन में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

पब्लिक और भाजपा नेता का ये रहा रिएक्शन

objectionable posters of BJP leaders planted in bhadohi
विवादित पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर देखकर कोई इसे अंतर्कलह का परिणाम बता रहा था, तो कुछ ने नेताओं को परेशान करने वाला बताया। जैसे-जैसे नेताओं के करीबियों को खबर लगी, तो उन लोगों ने पोस्टरों को उखाड़ा। इसी तरह ज्ञानपुर नगर में कोतवाली प्रभारी ने भ्रमण कर पोस्टरों को हटवाया।

जिला महामंत्री राजेंद्र दूबे ने इसे ओछी मानसिकता का काम बताया। कहा कि कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।  औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त है।

सपा और बसपा के कुछ लोग पार्टी की छवि खराब करने के लिए ऐसे पोस्टर चिपकवा रहे हैं। यह दलित और पिछड़ा विरोधी का द्योतक है। भाजपा में चोर ,दलाल ,बेईमान और भ्रष्ट लोगों की नहीं चल रही है। ऐसे लोग साजिश रच रहे हैं।  

भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कुछ मामलों में हस्तक्षेप करने से साजिश के तहत ऐसे पोस्टर लगाए गए। बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed