{"_id":"5d0104d5bdec22070518edce","slug":"objectionable-message-against-cm-yogi-adityanath-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप पर सीएम योगी के खिलाफ किया आपत्तिजनक मैसेज, एसपी क्राइम करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप पर सीएम योगी के खिलाफ किया आपत्तिजनक मैसेज, एसपी क्राइम करेगा जांच
Wed, 12 Jun 2019 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में व्हाट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता को एसपी क्राइम से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता के अनुसार, पीएस चौबेपुर डीवी व्हाट्सऐप ग्रुप से कई पुलिसकर्मी और आमजन जुड़े हुए हैं। ग्रुप पर शादी का कार्ड पोस्ट कर 18 जून को मुख्यमंत्री की शादी की बात कही गई है।
विज्ञापन
ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। व्हाट्सऐप ग्रुप के अन्य सदस्य भी मेसेज से आहत हैं। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने प्रकरण की शिकायत चौबेपुर थाने पर की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन