{"_id":"60ec4b9560204770b329589c","slug":"oath-administered-to-newly-elected-district-panchayat-president-and-members-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई गई शपथ, कागज पर लिखा शपथ पत्र भी नहीं पढ़ सके कई सदस्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई गई शपथ, कागज पर लिखा शपथ पत्र भी नहीं पढ़ सके कई सदस्य
Mon, 12 Jul 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:33 PM IST
सार
वाराणसी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोमवार को बरेका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को बरेका सिनेमा हाल में जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोमवार को बरेका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के दौरान कई सदस्य ठीक ढंग से कागज में लिखा शपथ पत्र भी नहीं पढ़ पा रहे थे।
विज्ञापन
जब वे अटके तो पीछे से हर-हर महादेव का नारा गूंज उठा। सुबह 11 बजे से निर्धारित कार्यक्रम 11:45 बजे शुरू हुआ। पांच-पांच सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई गई। 10 से अधिक सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ पाए थे। उन्हें मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने सदस्यों से कहा कि पहली बैठक में आपकी अनुमति हो तो जिला पंचायत अध्यक्ष सभी समितियों के गठन की अनुमति दें।
विज्ञापन
सभी सदस्यों ने हामी भरी, जिसके बाद पहली बैठक में समितियों का गठन हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, डा. अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Trending Videos
सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन
कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई गई। मंच से लेकर कुर्सियों और हाल तक भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम के दौरान यह भी चर्चा हो रही थी कि सरकारी कार्यक्रम का भगवाकरण कर दिया गया। अमूमन संचालन की जिम्मेदारी पंचायत के अधिकारियों की होती है लेकिन, यहां संचालन भाजपा के पदाधिकारी कर रहे थे। इस दौरान किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
चुनावी खर्च की जांच के लिए पंचायत में आज से बैठेगी टीम
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की जांच के लिए ब्लॉकवार टीम गठित की गई है। डीएम कौशलराज शर्मा के अनुसार मंगलवार से यह टीम जिला पंचायत में बैठेगी। बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों को चुनावी खर्च का ब्योरा टीम के सामने प्रस्तुत करना होगा। 16 जुलाई तक टीम सुबह 11 से तीन बजे तक जांच करेगी। ब्योरा नहीं देने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
चुनावी खर्च की जांच के लिए पंचायत में आज से बैठेगी टीम
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की जांच के लिए ब्लॉकवार टीम गठित की गई है। डीएम कौशलराज शर्मा के अनुसार मंगलवार से यह टीम जिला पंचायत में बैठेगी। बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों को चुनावी खर्च का ब्योरा टीम के सामने प्रस्तुत करना होगा। 16 जुलाई तक टीम सुबह 11 से तीन बजे तक जांच करेगी। ब्योरा नहीं देने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।