{"_id":"5b5dec1f4f1c1b0c718b6d9b","slug":"nursing-student-killed-after-fell-down-from-stair","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी से फिसला नर्सिंग का छात्र, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी से फिसला नर्सिंग का छात्र, अस्पताल ले जाते समय मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सगहट गांव निवासी श्याम सुंदर पटेल के यहां किराए पर कमरा लेकर रहने वाला नर्सिंग प्रथम वर्ष का छात्र संजीव कुमार गोस्वामी (19) रविवार की सुबह छत से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी से फिसल कर गिर गया। अस्पताल ले जाए जाते समय संजीव की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बिहार के भोजपुर के डुमराव का मूल निवासी संजीव भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज का छात्र था। सुबह नौ बजे सीढ़ी से फिसल कर गिरा तो उसके सिर पर गंभीर चोट आई। साथ रह रहे संदीप के भाई राजीव सहित अन्य लोग उसे भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पता लगा कि न्यूरो सर्जन नहीं है।
अस्पताल के लोगों के सुझाव पर सभी संजीव को लंका स्थित हेरिटेज अस्पताल के लिए लेकर निकले लेकिन रास्ते में ही संजीव की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
उसके पिता रामप्रवेश गोस्वामी और मां सविता सूचना मिलते ही बनारस के लिए रवाना हो लिए थे। उधर, राजीव और उसके दोस्तों का कहना था कि यदि समय से संजीव को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
कुएं में गिरने से किशोरी की मौत
मिर्जामुराद के टोडरपुर (बौड़रिया) गांव में रविवार को दोपहर दीनानाथ की पुत्री काजल (13) का पैर फिसला तो वह कुएं में जा गिरी। काजल की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग भाग कर मौके पर आए और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पाकर मिर्जामुराद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक परिजनों ने काजल का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों ने बताया कि दो भाई और दो बहन में सबसे छोटी काजन गाय को एक जगह से दूसरी जगह बांधने जा रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण उसका पैर फिसला और वो कुएं में जा गिरी।