{"_id":"661df5dd001e1c1cac0716a7","slug":"nursing-staff-dies-due-to-drowning-ganga-river-in-varanasi-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नर्सिंग स्टाफ की गंगा में डूबने से मौत, नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया; मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नर्सिंग स्टाफ की गंगा में डूबने से मौत, नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया; मिली लाश
Tue, 16 Apr 2024 09:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:33 AM IST
सार
Varanasi Police: युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घूमते-घूमते सभी घाट से गंगा के पास आ गए। इतने में आदर्श गंगा में स्नान करने के लिए उतर गया और गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
मिली लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने से आदर्श शुक्ला (23) निवासी चरकोनवा पन्नू गंज सोनभद्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सोनभद्र निवासी आदर्श शुक्ला अपने दो दोस्त पंकज कुमार और आशीष झा के साथ घाट घूमने आया था। इसी दौरान घूमते-घूमते सभी घाट से गंगा के पास आ गए। इतने में आदर्श गंगा में स्नान करने के लिए उतर गया और गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
युवक लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था और निजी चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ का काम करता था।