फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nursing home owner killed in azamgarh

आजमगढ़ में नर्सिंग होम संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Aug 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
nursing home owner killed in azamgarh
प्रेम-प्रसंग के मामले में हत्या की जताई जा रही आंशका - फोटो : अमर उजाला
मऊ निवासी नर्सिंग होम संचालक की सोमवार सुबह बदमाशों ने आजमगढ़ जिले के  कुशमहरा में गोली मारकर हत्या कर दी। नर्सिंग होम संचालक अहरौला में भी नर्सिंग होम चलाता था और मऊ जा रहा था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बहनोई की तहरीर पर एक युवती के खिलाफ हत्या कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है साथ ही नर्सिंग होम में काम करने वाली एक अन्य युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के खैराबाद निवासी अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू डिसूजा पिछले नौ साल से अहरौला कस्बे के चांदनी चौक में नर्सिंग होम चलाता था। इसके लिए उसने कस्बे ही दो अलग-अलग मकान किराए पर ले रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक में अरविंद ओपीडी चलाता था और दूसरे में ऑपरेशन से संबंधित कार्य होते थे। इसके अलावा वो घर पर भी मरीजों को देखता था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे वो स्कूटी से अपने घर के लिए निकला था।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित बस्ती भुजबल-निजामाबाद मार्ग पर गांव कुशमहरा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने सामने से खड़े होकर अरविंद के सीने में दो गोलियां मारी और बाइक से भाग निकले।

गोली लगते ही चिकित्सक मौके पर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अहरौला, कप्तानगंज और तबरपुर की पुलिस पहुंच गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पखनपुर में ब्याही नर्सिंग होम संचालक की बहन शशिकला भी मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि अरविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। घटना के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है।

बताया जाता है कि पूर्व में नर्सिंग होम पर काम करने वाली युवती से अरविंद का विवाद चल रहा था। वो खुद को नर्सिंग होम संचालक की पत्नी बताती थी। फिलहाल पुलिस ने बहनोई सिकंदर की तहरीर पर प्रियंका नाम की युवती के खिलाफ हत्या कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। नर्सिंग होम में काम करने वाली एक अन्य युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

भाई-बहनों सहित विधवा मां के सिर से उठा साया

nursing home owner killed in azamgarh
फायरिंग
खैराबाद निवासी और पेशे से चिकित्सक की हत्या कर दिए जाने की घटना से मृतक का परिवार सदमा में है। घर के एक मात्र कमाऊ सपूत की हत्या से पूरे परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। अरविंद उर्फ गुड्डू आजमगढ़ जनपद के अहिरौला बाजार में नर्सिंग होम चलाता था।

वह हर सोमवार को अपने गांव खैराबाद आकर शाम तक मरीज देखकर वापस जाता था। सोमवार को भी वह अपने गांव आ रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद की हत्या की खबर की सूचना के बाद पूरा परिवार आजमगढ़ स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गया।

अरविंद की हत्या किए जाने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा भाई अरविंद की शादी नहीं हुई थी। वह एकमात्र घर का कमाऊ सदस्य था। दो छोटे भाई अमित, अरुण के आलावा दो बहनें शशिकला और प्रेमकला हैं।

शशि कला की शादी हो चुकी है शेष सभी अन्य सदस्य अरविंद पर ही आश्रित थे। पिता का साया बचपन में उठ जाने के बाद अरविंद  घर की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले रखा था।

गुड्डू की हत्या की खबर सुनकर पूरा गांव अवाक है। सभी लोग  हत्या किए जाने के कारणों के बारे में एक दूसरे से पूछ रहे हैं। विधवा मां गिरजना देवी अपने लाल की हत्या की घटना से बार बार बेहोश हो जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed