फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   number of patients in OPD fell only 2300 reached 88 operations done in two days in bhu hospital

BHU: ओपीडी में मरीजों का गिरा ग्राफ, 2300 ही पहुंचे, दो दिन में हुए महज 88 ऑपरेशन; दूसरे दिन 44 मरीज ही भर्ती

Thu, 15 Aug 2024 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार बुधवार को रेजिडेंट से बात करने पहुंचे। यहां उन्होंने रेजिडेंट की मांग से संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने की जानकारी दी, लेकिन रेजिडेंट नहीं माने। 

विज्ञापन
number of patients in OPD fell only 2300 reached 88 operations done in two days in bhu hospital
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट की हड़ताल की वजह से दो दिन में ओपीडी में आने वाले मरीजों का ग्राफ गिर गया है। पहले दिन की हड़ताल में 4019 लोग और दूसरे दिन केवल 2300 लोग ही ओपीडी में आए। सामान्य दिनों में जहां एक दिन में इमरजेंसी ओटी सहित अस्पताल के सभी विभागों की ऑपरेशन थिएटर में करीब 100 ऑपरेशन होते हैं, वहीं दो दिन की हड़ताल में केवल 88 (पहले दिन 47 और दूसरे दिन 41) ऑपरेशन हीं हो सके। 

विज्ञापन


दूसरे दिन अस्पताल में केवल 44 मरीज ही भर्ती हो सके बल्कि 97 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में रेजिडेंट मंगलवार से हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


संकायों में मार्च निकालकर रेजिडेंट अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पहुंचे। दोनों जगह पर ओपीडी हाॅल में बड़ी संख्या में पहुंचे रेजिडेंट ने यहां नुक्कड़ नाटक कर कोलकाता में घटी घटना का विरोध जताया। दोपहर करीब दो बजे तक मेडिसिन, हृदय रोग विभाग, न्यूरोलॉजी, चर्म रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट विभाग आदि ओपीडी में कहीं 20 तो कहीं 30 मरीज नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed