फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NSUI protests against NEET paper leak

Varanasi News: नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
NSUI protests against NEET paper leak
वाराणसी। नीट पेपर लीक होने के विरोध में एनएसयूआई बीएचयू इकाई की ओर से शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तत्काल बंद किया जाए। नीट परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान प्रिंस, आलोक, प्रियदर्शन मीणा, सुमन, अरमान, प्रदीप, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



योग दिवस के दिन नीट का पेपर टालने की मांग
वाराणसी। बीएचयू के छात्रों ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे ई-मेल से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन नीट परीक्षा को दोबारा कराने की तिथि टालने की मांग की है। अभिषेक सिंह, अभय सिंह मिक्कू ने बताया कि एनटीए की ओर से नीट 2026 की स्थगित परीक्षा की अगली तिथि 21 जून को है। सभी सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण, गैर शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग दिवस मनाया जाता है। जिसमें हर उम्र के बालक, बालिका स्त्री और पुरुष भाग लेते हैं। इस दिन परीक्षा कराना उचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article