फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now look closely at the distant views

दूर के नजारों पर अब नजदीक से नजर

Fri, 12 Jun 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 12 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now look closely at the distant views
विभिन्न मौकों पर काशी में उमड़ने वाली भीड़ की निगरानी को आसान बनाने के लिए अब ‘व्हीकल माउंट एरियल सैट्रिक सिस्टम’ पोर्टेबल कैमरा लगाने की तैयारी है। एक जगह से इस कैमरे के जरिये दो किलोमीटर के दायरे में निगरानी हो सकेगी। गंगा आरती में उमड़ने वाली भीड़ हो या सावन में दूरदराज से आने वाला कांवरियों का हुजूम, इस पोर्टेबल कैमरे के जरिये निगरानी में आसानी हो जाएगी। गुरुवार को इस कैमरे की खासियतों का दशाश्वमेध घाट और कमिश्नरी परिसर में प्रदर्शन हुआ। इस कैमरे को इंटरनेट से जोड़कर कहीं से मॉनीटरिंग की जा सकेगी। 
विज्ञापन


पोर्टेबल कैमरे का प्रदर्शन मेरठ की माइक्रोपैक इंडस्ट्रीयल इंस्टूमेंट्स कंपनी के अधिकारी अरूप मुखर्जी ने किया। उन्होंने इसकी खासियतों के बारे में अधिकारियों को बताया। इस बारे में कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि कैमरा अच्छा है और उससे भीड़ की निगरानी में काफी मदद मिलेगी लेकिन इसकी गुणवत्ता परखने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उसे लगवाया जाए या नहीं। डीएम प्रांजल यादव ने बताया कि पोर्टेबल कैमरे लगने के बाद जगह-जगह अनावश्यक रूप से फोर्स लगाने की जरूरत नहीं होगी। कैमरे के प्रदर्शन के दौरान आईजी अमरेंद्र सेंगर, डीआईजी एसके भगत, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed