फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Ganga will not be cut in Dhab area

Varanasi News: अब ढाब क्षेत्र में नहीं होगा गंगा का कटान

Sat, 24 Jun 2023 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Now Ganga will not be cut in Dhab area
अब ढाब क्षेत्र में नहीं होगा गंगा का कटान
विज्ञापन

-अगले माह तक तटबंध बनाने का काम हो जाएगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। ढाब क्षेत्र के लोगों को गंगा के कटान का दंश अब नहीं झेलना पड़ेगा। गंगापुर व रामचंदीपुर में तटबंध बन रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से रामचंदीपुर में तटबंध का काम पूरा हो चुका है। वहीं गंगापुर में अगले माह माह कार्य पूरा हो जाएगा।

गंगा के कटान व बाढ़ से ढाब क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांव प्रभावित हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को दिक्कत होती है। सिंचाई विभाग ने इस क्षेत्र में कटान रोकने लिए अप्रैल में तटबंध बनाने का काम शुरू किया था। विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश यादव ने बताया कि रामचंदीपुर में तटबंध का काम पूरा हो गया है। 245 मीटर में आठ कटर बनाए गए हैं। गंगापुर में 80 फीसदी कार्य हो गया है। उम्मीद है कि अगले माह वह भी पूरा हो जाएगा। दोनों परियोजनाएं 6.28 करोड़ रुपये की हैं। तटबंध बनने से रामचंदीपुर, गंगापुर धराधर, गोबरहा, रामपुर, मिसिरपुरा, अम्बा, छितौनी, छितौना, चांदपुर, मुस्तफाबाद आदि गांवों की सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed