फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now every day corona virus news cases are decline in varanasi know latest update

थोड़ी राहत: वाराणसी में अब हर दिन कम होते जा रहे कोरोना के नये मरीज, जानिए बीते 24 घंटे का हाल

Sat, 15 May 2021 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 11:33 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब हर दिन कम होते जा रहे हैं जिससे थोड़ी राहत की उम्मीद बढ़ी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में जहां रोज का आंकड़ा  800 से 1000 से ऊपर का था वो घट कर अब 500 से भी नीचे चला गया है।

विज्ञापन
now every day corona virus news cases are decline in varanasi know latest update
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज कमी आती जा रही है। जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से कम होता जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में 800 से 1000 मरीज मिलने के बाद अब करीब डेढ़ महीने बाद शनिवार को 500 से नीचे ग्राफ आ गया। कोरोना के कुल 8468 सैंपल में से 426 नए मरीज मिले हैं जबकि अस्पतालों में 7 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


 जिस तरह से कोरोना मरीजो की संख्या में कमी आ रही है, उसको लेकर अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। इसके पहले 4 अप्रैल को 500 से कम मरीज मिले थे,तबसे संख्या बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को मिलने वाले नए मरीजों में सबसे ज्यादा अपना घर आश्रम में 21, संत अटलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी होलापुर में 5, महामनापुरी कालोनी आईआईटी बीएचयू में 5 मरीजो के मिलने के साथ ही रेलवे कॉलोनी, बीएचयू कैंपस, बीएसएनल ऑफिस, भिखारीपुर, अवसान गंज, पांडेय हवेली सहित अलग-अलग जगहों से नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में रहने वाले 900 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 77 लोगों  लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। नए मरीज मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 78 656 हो गई है जिसमें 70718 के डिस्चार्ज 686 की मौत के बाद अब 7252 एक्टिव मरीज रह गए हैं।

डीआरडीओ अस्पताल में तीन की मौत

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक डीआरडीओ अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। इसमें सिगरा निवासी 60 वर्षीय महिला,बजरडीहा निवासी 37 वर्षीय पुरुष और छाव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हुई।

इसके अलावा बीएचयू में भर्ती वैष्णव नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय पुरुष,हैदराबाद कालोनी लंका निवासी 80 वर्षीय पुरुष के साथ ही कन्दवा निवासी 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई है, जबकि ओरियाना हॉस्पिटल में भी आशापुर निवासी 53 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed