फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now electric buses will also run from Gorakhpur to Ayodhya and Varanasi

आसान होगा सफर: अब महादेव की काशी से गोरक्षनगरी के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दिसंबर से भरेंगी फर्राटा

Fri, 20 Sep 2024 03:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

महादेव की नगरी काशी से गोरक्षनगरी तक का सफर अब आसान होगा। परिवहन निगम की ओर से अब वाराणसी से गोरखपुर के लिए भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Now electric buses will also run from Gorakhpur to Ayodhya and Varanasi
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गोरखपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसें भी चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा 20 इलेक्ट्रिक बसों के भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इन बसों के जनपद में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बसों को नौ रूटों पर चलाया जाएगा। सभी इलेक्ट्रिक बसें गोरखपुर से ही चलेंगी। अभी तक परिवहन की साधारण बसों से लोग अयोध्या, वाराणसी आदि जगहों की यात्रा करते थे। इन बसों के आ जाने से लोगों के पास एसी इलेक्ट्रिक बसों का विकल्प भी मिल जाएगा। यह बसें लोगों का सोनौली, आजमगढ़, गाजीपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, पडरौना, तमकुही रोड, देवरिया व भागलपुर से जोड़ेंगी। इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर से सड़कों पर फर्राटा भरने लगेंगी। 

विज्ञापन

राजघाट क्षेत्र में रात 10 से सुबह 8 बजे तक चलेंगी बसें

राजघाट क्षेत्र में पितृपक्ष के महीने तक बसों का संचालन रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हो सकेगा। पुलिस कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को ये निर्देश दिए। हालांकि वाहन सड़क पर नहीं खड़े होंगे। दरअसल राजघाट क्षेत्र में बस पर रोक से यात्रियों के न आने से व्यापारी चिंतित थे। उन्होंने अपनी समस्या विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को बताई।

विधायक से बातचीत के बाद पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर जाने हेतु भी यात्री राजघाट-प्रह्लादघाट मार्ग का उपयोग करते हैं। इस वजह होटल, पेइंग गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट जैसे व्यापार काफी बढ़ चुका है। मुलाकात करने वालों में नलिन नयन मिश्र, लकी भारद्वाज, बालाजी राय, दिलीप कुशवाहा, अजय साहनी, दुर्गा साहनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed