फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now education in Anganwadi centers like private play schools in varanasi will be equipped with modern facilities

वाराणसी: अब निजी प्ले स्कूल की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी होगी पढ़ाई, अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Wed, 27 Apr 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 03:47 PM IST
सार

 नई शिक्षा नीति के तहत वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम शुरू कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Now education in Anganwadi centers like private play schools in varanasi will be equipped with modern facilities
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी तीन से छह वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल शिक्षा स्मार्ट तरीके से प्रदान की जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीवी सेट, टीचिंग लर्निंग मटेरियल और प्रीस्कूल किट  के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में वाराणसी जिले  के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास की स्थापना में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 102 सेंटीमीटर साइज का एक टेलीविजन और  500 वॉट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।  शैक्षिक विषय को रोचक और बोधगम्य बनाने के लिए विकास सहयोगियों के माध्यम से निजी प्ले स्कूल की तरह टीचिंग मटेरियल तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहानियां, भाव गीत, फिजिकल एक्टिविटी को कार्टून के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका प्रशिक्षण सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के विकास सहयोगी वेदांता फाउंडेशन द्वारा दिया गया है। 

वाराणसी में 302 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सारी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है और बाकी 198 केंद्रों पर कार्य प्रगति पर है। पहले चरण में सेवापुरी के 73, आराजीलाइन के 92 , हरहुआ के 27 , काशी विद्यापीठ के 47, पिंडरा के 22 , बड़ागांव के 20, चोलापुर के 13 और चिरईगांव के आठ आंगनवाड़ी केंद्रों पर सारी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। स्मार्ट क्लास की स्थापना से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है और बच्चों का ठहराव भी बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed