वाराणसी: यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए अब 20 अक्तूबर से होगी काउंसिलिंग, ये है शिड्यूल
अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नियमानुसार कराई जाएगी। विस्तृत जानकारी कॉलेज के सूचना पट्ट और वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए 9 से 11 अक्तूबर तक होने वाली काउंसिलिंग को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को नई तिथि की घोषणा भी कर दी गई। अब 20 से 28 अक्तूबर तक बीए, बीएससी, बीकॉम में काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को बीएससी जीव विज्ञान मुख्य सूची, बीएससी गणित मुख्य सूची, 21 अक्तूबर को जीव विज्ञान और गणित की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
इसके अलावा 25 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी कृषि की मुख्य सूची, 26 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी कृषि की प्रतीक्षा सूची और 27 अक्तूबर को बीए मुख्य सूची, 28 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नियमानुसार कराई जाएगी। विस्तृत जानकारी कॉलेज के सूचना पट्ट और वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकती है।
काशी विद्यापीठ में दस तक अपलोड होंगे शैक्षिक अभिलेख
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी तेज हो गई है। प्रवेश परीक्षा वाले एलएलबी, एलएलएम, एमए समेत 14 पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीट से चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साथ ही बी लिब, एमलिब, एमए हिंदी, इंग्लिश सहित 23 पाठ्यक्रमों के सभी अभ्यर्थियों को शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने के लिए 10 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
कुलसचिव ने बताया कि छह अक्तूबर तक ही समय था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। कट ऑफ लिस्ट में नाम वाले संबंधित अभ्यर्थी जिन्हें अगर मैसेज नहीं मिलता है तो वे वेबसाइट के माध्यम से जानकारी लेकर निर्धारित तिथि तक अपना अभिलेख अपलोड कर सकते हैं।