Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice issued to more than 10 students involved in protest march against UGC in BHU in varanasi

Varanasi News: बीएचयू में यूजीसी के विरोध जुलूस में शामिल 10 से ज्यादा छात्रों को नोटिस, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 10 Feb 2026 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 03:40 PM IST
सार

बीएचयू के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. मृत्युंजय तिवारी, शिवांश सिंह समेत 10 से ज्यादा छात्रों को बीएचयू प्रशासन ने ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजा है। सभी को लिखित बयान दर्ज कराने को कहा गया है। 
 

विज्ञापन
Notice issued to more than 10 students involved in protest march against UGC in BHU in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में यूजीसी रेगुलेशन 2026 का विरोध करते हुए आंदोलन और जुलूस में शामिल छात्रों को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में उपस्थित होकर लिखित बयान दर्ज कराने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी बिल को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता, बीएचयू के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. मृत्युंजय तिवारी, शिवांश सिंह समेत 10 से ज्यादा छात्रों को बीएचयू प्रशासन ने ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


बीएचयू में 29 जनवरी को यूजीसी बिल का विरोध हुआ था। इस दौरान लंबा जुलूस भी निकाला गया था। इसमें शामिल छात्रों के मामले में जांच समिति गठित की गई थी। अब 11 फरवरी को शाम पांच बजे मुख्य आरक्षण अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: विशेश्वरगंज में ऑनलाइन जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन आरोपियों को दबोचा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस जारी होने के बाद छात्रों में प्रशासन को लेकर आक्रोश फैल गया है। छात्रों का कहना है कि इस लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना भी अब अपराध हो गया है। क्या विवि प्रशासन उनकी बात को रोक सकता है। डॉ. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 का आजीवन विरोध होगा। यह आंदोलन सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जारी रहेगा, जब तक इस रेगुलेशन की विसंगतियों को दूर कर सामान्य वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed