{"_id":"0d5befa315c159110b39561ecb49f0fe","slug":"not-materials-charector-become-brave-his-identity-hands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैटेरियल नहीं कैरेक्टर बनो, अपनी पहचान बनाओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैटेरियल नहीं कैरेक्टर बनो, अपनी पहचान बनाओ’
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम के तहत आयोजित ‘पावर एंजेल्स’ का दूसरा बैच शुक्रवार से शुरू हुआ। निराला नगर कालोनी स्थित केएल मेमोरियल स्कूल में आयोजित शिविर के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका सिंह पटेल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और नसीहत दी कि वे खुद की पहचान बनाने के लिए आगे आएं। प्रियंका ने कहा कि बेटियां मैटेरियल नहीं बल्कि कैरेक्टर बनें। समाज में अपनी पहचान बनाएं। खुद सबल हों और दूसरों को भी सही-गलत की सीख दें।
प्रियंका ने छात्राओं से संवाद किया और अपने से जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए। बताया कि बेटियों को लेकर नसीहत तो तमाम लोग देते हैं मगर जब अधिकार और हक की बात आती है तो बेटियों को नजरअंदाज करने की कोशिश होती है। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में सेल्फ डिफेंस कैंप की जरूरत पर
भी बल दिया और अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर कमांडो अकादमी की चीफ इंस्ट्रक्टर अनिता सिंह ने पावर एंजेल्स कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। बताया कि यहां कमांडो अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स की देखरेख में 15 दिवसीय शिविर संचालित होगा। जिसमें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।