{"_id":"5772dcf04f1c1ba32c79b7e6","slug":"not-filled-pit-roads-began-to-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे भरे नहीं, बनने लगीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे भरे नहीं, बनने लगीं सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बुधवार को आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बगैर गड्ढे भरे सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी गई है ताकि मंत्री के कोप से बच सकें। सिगरा शहीद उद्यान के सामने से साजन तिराहे तक और खजुरी से जिला जेल मार्ग पर सड़कों की मरम्मत का काम जोरों पर चल रहा है।
मंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ मंगलवार विभिनन विभागों की अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें नगर निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, सहकारी बैंक के अधिकारी शामिल हुए, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सड़कों की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए विभागी अधिकारियों को आला अफसर के लगातार निर्देशित कर रहे हैं। लहरतारा से भदऊं चुंगी तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। इसी प्रकार कमच्छा मार्ग पर भी गड्ढे हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने अभी इन कड्ढों को पाटा ही नहीं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। पुलिस लाइन, कचहरी और नदेसर के पास सड़क मरम्मत का काम आनन-फानन में शुरू करा दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खादी मोनिका एस गर्ग की बैठक में वायदा किया था कि पांच जुलाई तक सभी सड़कों की मरम्मत करा देंगे। उधर, कार्यदायी संस्थाओं को गड्ढों को भरने के लिए 30 जून तक की मोहलत डीएम विजय किरन आनंद ने दी थी। यह अवधि करीब है लेकिन अभी तक गड्ढे भरे नहीं गए।