{"_id":"61633f028ebc3e424c388558","slug":"northeast-railway-has-taken-decision-seven-trains-will-be-canceled-from-december-1-to-february-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे ने लिया फैसला, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे ने लिया फैसला, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Mon, 11 Oct 2021 12:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:59 AM IST
सार
खराब मौसम और कोहरे के चरते पूर्वोत्तर रेलवे ने यह फैसला लिया है। तो वहीं कई के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घने कोहरे और खराब मौसम के चलते ट्रेन परिचालन में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने सात ट्रेनों को आने वाले एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त कर दिया है। वहीं कुछ के संचालन में बदलाव किया गया हैं। इनमें वाराणसी से होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 05053-54 छपरा-लखनऊ, ट्रेन संख्या 05111-12 छपरा-वाराणसी सिटी और ट्रेन संख्या 05162-61 बनारस-मुजफ्फरपुर को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन संख्या 05025-26 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस 28 दिसंबर से 25 फरवरी 2022 तक सप्ताह में दो दिन के बजाए एक दिन ही चलेगी। ट्रेन संख्या 05127-28 बनारस-नई दिल्ली (काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) 30 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक पूरे सप्ताह के बजाए तीन दिन ही चलेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 05159-60 छपरा-दुर्ग भी 31 दिसंबर से 26 फरवरी तक सप्ताह में पूरे दिन के बजाए तीन दिनों के लिए ही संचालित होगी।
विज्ञापन
वाराणसी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी कृषक एक्सप्रेस
मौसम की खराबी के चलेत पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी के लिए चलने वाली कृषक एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन