फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No entry entered the truck has trampled on the young

नो इंट्री में घुसे ट्रक ने युवक को रौंदा

Sat, 26 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 26 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
No entry entered the truck has trampled on the young
सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान
शहर के भीड़ वाले इलाके जगतगंज में शुक्रवार की शाम नो इंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शौकत(40) की जान ले ली। शौकत अपने भाई के साथ गोदौलिया जा रहा था। ट्रक की टक्कर से वह दाहिने और पीछे बैठा भाई बाएं तरफ गिरा। ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक राजकीय क्वींस कॉलेज में रखी बोर्ड परीक्षा की कापी लेने जा रहा था। हालांकि, यातायात पुलिस की ओर से उसे शहर में दाखिल होने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


फूलपुर के सिंधौरा का रहने वाला शौकत शादी में फूलों से सजावट का काम करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से गोदौलिया की ओर जा रहा था। जगतगंज पहुंचने पर ओवरटेक करने के फेर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक ने बताया कि उसे शिक्षा विभाग की ओर से एक पत्र दिया गया था। चौराहों पर तैनात पुलिसवालों को वही पत्र दिखाकर वह क्वींस कॉलेज जा रहा था। वहीं, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर का कहना है कि ट्रक को किसी तरह का पास जारी नहीं किया गया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed