{"_id":"5b3b53af4f1c1b77468b459a","slug":"no-any-women-from-varanasi-in-bjp-women-wing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा में पीएम के संसदीय क्षेत्र की कोई महिला शामिल नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा में पीएम के संसदीय क्षेत्र की कोई महिला शामिल नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। इन पदाधिकारियों में पीएम के संसदीय क्षेत्र से किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह सब कुछ पार्टी के एक बड़े नेता के इशारे पर हुआ है।
चंदौली से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के अलावा 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 10 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष काशी क्षेत्र से तो हैं लेकिन पीएम के संसदीय क्षेत्र से नहीं हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। काशी क्षेत्र से कौशांबी की अनिता त्रिपाठी, गोरखपुर से सुनीता श्रीवास्तव, ब्रज से बबिता चौहान, पश्चिम से अंजू वारियर, कानपुर से पूनम द्विवेदी के अलावा 25 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।

वाराणसी में महिला शक्ति केंद्र को हरी झंडी
महिला सशक्तिकरण के लिए बनारस में महिला शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके तहत कनवर्जन सेंटर की स्थापना होगी और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी योजनाओं की सीधी मॉनिटरिंग करेगी।
महिला के हित में चलने वाली योजनाओं का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला शक्ति केंद्र एक बड़ा माध्यम बनेगा। इसमें महिला कल्याण अधिकारी और दो समन्वयक की नियुक्ति भी की जाएगी।
यह टीम योजनाओं के आंकड़े, फीडबैक और योजनाओं के अमल में आ रही बाधाओं को लेकर काम करेगी। सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूल की छात्राओं और संस्थाओं के जरिए भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से गाइड लाइन आने के बाद महिला शक्ति केंद्र को मूर्त रुप दिया जाएगा। इसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी और योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।