फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no any charges for mobile number portability in bsnl

बीएसएनएल में नंबर पोर्ट कराने पर नहीं देना होगा अब कोई शुल्क

Thu, 25 May 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
no any charges for mobile number portability in bsnl
BSNL
ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को बीएसएनएल से जोड़ने के लिए विभाग ने नई पहल की है।  मोबाइल उपभोक्ता बिना किसी खर्च दूसरी कंपनी के मोबाइल नंबर को बीएसएनएल में बदलवा सकते हैं। पहले इसी सेवा के लिए बीएसएनएल में 59 रुपये लगते थे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह से यूपी सर्किल में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी    पर लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया गया है। अब कोई भी दूसरी कंपनी के नंबर को बीएसएनएल में बदल सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बीएसएनएल के खराब/बिना प्रयोग वाले सिम को बदलकर दूसरा नंबर भी निःशुल्क लिया जा सकेगा। बीएसएनएल महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4G प्लस सेवा का उद्घाटन करेंगे मनोज सिन्हा 
केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को बीएसएनएल की ओर से शुरू की जाने वाली 4G प्लस सेवा का उद्घाटन करेंगे।

महाप्रबंधक ने बताया कि सुबह 11 बजे डीरेका में होने वाले इस समारोह में संचार मंत्री, बीएसएनएल के सीएमडी, सीजीएम सहित अन्य कई अधिकारी शामिल होंगे। बताया कि इस सेवा के तहत संबंधित उपभोक्ता वाईफाई, हाट स्पार्ट सेवा के तहत अपने 3G सिम पर 4G का नेटवर्क पा सकेंगे।

इसके लिए उन्हें केवल एक बार पंजीकरण कराना होगा। बताया कि बनारस में पहले चरण में 15 जगहों पर यह सेवा शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed