{"_id":"5f5e3a758ebc3e6a4a256bc2","slug":"niti-aayog-team-will-test-two-days-later-the-reality-of-sevapuri-model-block-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग की टीम एक दिन बाद परखेगी वाराणसी के सेवापुरी मॉडल ब्लॉक की हकीकत, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग की टीम एक दिन बाद परखेगी वाराणसी के सेवापुरी मॉडल ब्लॉक की हकीकत, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Sun, 13 Sep 2020 08:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
दिशा-निर्देश देते डीएम कौशलराज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के दौरे को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने रविवार को सेवापुरी विकास खंड मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर एडीओ पंचायत और एडीओ समाज कल्याण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को सामुदायिक शौचालय की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय व भवन देखने के बाद सभागार के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभागार में राउंड टेबल पीछे लगाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नीति आयोग के दौरे के बाद राउंड टेबल को सही तरीके से लगाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने लगे विकास दर्शन बोर्ड में पुराने फोटो को हटाने तथा सभी विभाग के विकास कार्यों की नई फोटो लगाने के निर्देश दिए। विकास दर्शन बोर्ड पर सेवापुरी संतृप्ति करण स्लोगन लिखने को कहा।
विज्ञापन