फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya case holi will be celebrated only after hanging of convicts in ballia

निर्भया केस: सात साल से न्याय का इंतजार कर रहे, दोषियों के फांसी पर लटकने के बाद ही मनाएंगे होली

Sun, 08 Mar 2020 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Mar 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case holi will be celebrated only after hanging of convicts in ballia
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के साथ घटना के बाद से परिवार के लोग होली नहीं मना रहे हैं। 20 मार्च को दोषियों को फांसी की सजा होने के बाद परिवार के लोग होली और दीपावली मनाना शुरू करेंगे। ये बातें निर्भया के पिता ने रविवार को अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन


16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार निर्भया की सिंगापुर में इलाज के दौरान 29 दिसंबर 2012 को मौत हो गई थी। तभी से निर्भया का पूरा परिवार न्याय दिलाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट के चक्कर काट रहा है। तीन बार फांसी का डेथ वारंट जारी होने के बाद भी दोषियों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका।
विज्ञापन


चौथी बार डेथ वारंट जारी हुआ है, जिसमें पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 मार्च को सुबह साढ़े 5 बजे दोषियों को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया है। निर्भया के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि घटना के बाद से ही सात वर्षों से घर पर होली नहीं मनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद थी कि दरिंदों को होली से पहले फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा लेकिन कानूनी दांवपेच में मामला लटका रहा। पूरा विश्वास है कि अब 20 मार्च को दरिंदे फांसी पर अवश्य लटक जाएंगे। इसके बाद परिवार में होली और दीपावली मनाई जाएगी। निर्भया के बाबा ने कहा कि मेरे घर पर भी होली हर साल फीकी रहती है।

इस साल लगा था कि घर पर होली मनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह खुद घर छोड़ चुके हैं और होली के बाद आएंगे। पूरा यकीन है कि चारों दरिंदों को 20 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। इसके बाद हम हम होली मनाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी पांडेय ने भी कहा कि हम लोगों की होली 20 मार्च के बाद मनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed