फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nipah virus spreading from bat these are some causes

चमगादड़ से फैलता है निपाह वायरस, ये हैं इसके लक्षण, बीएचयू के डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Nipah virus spreading from bat these are some causes
वायरस
दक्षिण भारत के राज्य केरल में निपाह वायरस के दस्तक से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। केरल में इस जानलेवा बीमारी से अब तक पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। निपाह वायरस का संक्रमण चमगादड़, संक्रमित सुअर के संपर्क में आने से होता है।
विज्ञापन


बीएचयू के मॉलिक्यूलर बायोलॉजी यूनिट के हेड प्रो. सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि इस वायरस का संक्रमण मलेशिया और सिंगापुर में पाहे रिपोर्ट में किया गया था। इसके बाद बांग्लादेश और भारत में भी इसका संक्रमण मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर निपाह वायरस से संक्रमित मरीजों के परिवार और देखभाल करने वालों में फैल जाता है। ट्रांसमिशन संक्रमित चमगादड़ के प्रत्यक्ष संपर्क से भी होता है। जो लोग ‘डेट पाम’ के निपाह वायरस से संक्रमित फलों को खाते हैं, ये वायरस उन्हें भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वायरस का संक्रमण एंसेफ्लाइटिस से जुड़ा हुआ है। शुरुआत  बुखार और सिरदर्द के साथ होती है। इसके बाद उनींदापन, विचलन और मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा होती है।


इस वायरस से बचने के लिए निगरानी और जागरूकता पर केंद्रित प्रयास किए जाने चाहिए। फलों पर निर्भर चमगादड़ में वायरस जांच, चमगादड़ और निपाह वायरस की पारिस्थितिकी को बेहतर ढंग से समझने के लिए शोध की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed