फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nikhil 's sound is feverish young minds

निखिल के सुरों से युवा मन हुआ विह्वल

Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nikhil 's sound is feverish young minds
आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा’ में शनिवार की शाम पार्श्व गायक निखिल डिसूजा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। निखिल ने सुरों की महफिल सजाई तो युवा मन खुशी से झूम उठा। छात्र-छात्राओं ने प्रो-नाइट और फ्यूजन नाइट में सेलेब्रेटीज के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन


आईआईटी जिमखाना के पास अनुज ड्रीम विलेज में आयोजित प्रोनाइट में पार्श्व गायक व कंपोजर निखिल डिसूजा ने जैसे ही क्वीन, कट्टी-बट्टी, आएशा, मर्डर-3 और जन्नत-2 जैसी फिल्मों में गाए अपने गीतों को आवाज दिया तो पूरा सभागार तालियों और आईआईटियंस के शोर से गूंज उठा।
विज्ञापन


निखिल के गीतों पर आईआईटियंस देर रात तक थिरकते रहे। काशीयात्रा में छात्र-छात्राओं ने बंदिश, क्रॉसविंड्स, मीराज, नटराज, संवाद और तूलिका के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद शनिवार को नाटक के जरिए सामाजिक कुरीतियों और भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। दिन में तलवारबाजी और विभिन्न तरह के खेल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed