{"_id":"64264d82787c22d2510a19a7","slug":"nikay-chunav-reservation-list-mayor-s-seat-unreserved-for-the-second-time-in-municipal-corporation-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Reservation list: नगर निगम में दूसरी बार अनारक्षित हुई महापौर की सीट, 28 साल से भाजपा का था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav Reservation list: नगर निगम में दूसरी बार अनारक्षित हुई महापौर की सीट, 28 साल से भाजपा का था कब्जा
Fri, 31 Mar 2023 08:33 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:33 AM IST
सार
वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट के लिए लगाए जा रहे कयासों को गुरुवार को विराम लग गया। सभी दलों में टिकट के प्रयास में लगे दावेदार अब अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं। उधर, महापौर सीट का आरक्षण तय होने के बाद पार्षद पद की तैयारी में जुटे दावेदार भी अब अपनी सूची के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार की ओर से निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। नगर निगम चुनाव में इस बार महापौर की सीट अनारक्षित है। नगर निगम की सीट सामान्य होने से महापौर चुनाव के लिए तैयारी कर रहे सभी दावेदारों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चुनाव मैदान में उतरने की चाह रखने वाला कोई भी व्यक्ति अब भाग्य आजमा सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट के लिए लगाए जा रहे कयासों को गुरुवार को विराम लग गया। सभी दलों में टिकट के प्रयास में लगे दावेदार अब अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं। उधर, महापौर सीट का आरक्षण तय होने के बाद पार्षद पद की तैयारी में जुटे दावेदार भी अब अपनी सूची के इंतजार में हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाए। वर्ष 2017 में महापौर पद के लिए सीट अनारक्षित की गई थी। उस समय रामगोपाल मोहले महापौर का चुनाव जीते थे। नगर निगम में 1995 से लेकर अब तक यह सीट भाजपा के खाते में गई है। नगर निगम से पहले महापालिका थी। नगर निगम की महापौर सीट पर बीते 28 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। ऐसे में भाजपा के इस मजबूत गढ़ में सेंधमारी करना कांग्रेस, बसपा और सपा के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
नगर निगम में अब तक के महापौर का कार्यकाल
सरोज सिंह - 30 नवंबर 1995 से 29 नवंबर 2000 (ओबीसी महिला)
अमरनाथ यादव - 30 नवंबर 2000 से 20 जनवरी 2006 (ओबीसी पुरुष)
कौशलेंद्र सिंह - 17 नवंबर 2006 से 19 जुलाई 2012 (ओबीसी पुरुष)
रामगोपाल मोहले - 20 जुलाई 2012 से अगस्त 2017 (अनारक्षित)
मृदुला जायसवाल - 12 दिसंबर 2017 से 6 जनवरी 2023 (ओबीसी महिला)
निकाय चुनाव
- फोटो : Social Media
नगर निगम बनने से पहले नगर प्रमुख
कुंजबिहारी गुप्ता - एक फरवरी 1960 से 30 अप्रैल 1962
बृजपाल दास - एक मई 1962 से 31 जनवरी 1966
श्याम मोहन अग्रवाल - पांच जुलाई 1968 से पांच जुलाई 1970
सरयू प्रसाद दूबे - छह जुलाई 1970 से पांच जुलाई 1971
पूरन चंद्र पाठक - छह जुलाई 1971 से 30 जून 1973 तक
मोहम्मद स्वालेह अंसारी - 12 फरवरी 1989 से पांच फरवरी 1994
नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष पद का आरक्षण बदला
नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष पद के आरक्षण में बदलाव हो गया है। अब यह पद पिछड़ी जाति महिला के लिए सुरक्षित हो गया है। जबकि पहले यह सीट अनारक्षित थी। गंगापुर नगर पंचायत की सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अब दावेदार नए समीकरणों के हिसाब से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। अब तक यहां पर 12 नगर पंचायत अध्यक्ष हो चुके हैं। एक नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यवाहक रहे जबकि शेष पूर्णकालिक रहे।

up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल
2017 दिलीप सेठ कांग्रेस
2012 विजय यादव सपा
2007 दिलीप सेठ कांग्रेस
2002 गीता यादव सपा
1997 छोटेलाल मोदनवाल भाजपा
1992 अनिल सेठ लोकदल
1975 से 1991 तक सुपर सीट
1970 राधेश्याम केसरी कांग्रेस
1965 नागेश्वर प्रसाद कांग्रेस
1960 माता प्रसाद सोशलिस्ट पार्टी
1955 नागेश्वर प्रसाद कांग्रेस
1955 से पूर्व मनोनयन द्वारा विश्वनाथ श्रीवास्तव को नगर पंचायत का पहला चेयरमैन चुना गया था
जारी आरक्षण सीट के आधार पर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन की जोर से जिसे लड़ाया जाएगा, उसे कार्यकर्ता लगकर जीताएंगे। - हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
आरक्षण के आधार पर योग्य प्रत्याशियों को लड़ाया जाएगा। संगठन ने बूथ स्तर तक चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। जल्द ही पत्ते खोले जाएंगे। युवा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। - सुजीत यादव, जिलाध्यक्ष सपा
महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष गंगापुर पद के लिए आरक्षण जारी हो गया है। गंगापुर अध्यक्ष हमारी पार्टी का है। पहले से पांच आवेदन लिए गए हैं। नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। - राजेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
इस बार महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गई है। जब से नगर निगम अस्तित्व में आया है तब से अब तक एक बार भी सीट सुरक्षित नहीं की गई है। पार्टी पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेगी। - राजेश भारती, जिलाध्यक्ष बसपा
एक नजर में आंकड़े
नगर निगम में कुल वार्ड - 100
नगर निगम में मतदाताओं की संख्या - 15,89,527 (पूरक सूची में बढ़े नाम आज जुड़ेंगे)
नगर पंचायत गंगापुर में कुल वार्ड - 10
नगर पंचायत गंगापुर में मतदाताओं की संख्या -6873 (पूरक सूची में बढ़े नाम आज जुड़ेंगे)
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज तक है मौका