फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Next date of hearing fixed in two cases of Gyanvapi

Varanasi News: ज्ञानवापी के दो मामलों में सुनवाई की अगली तिथि तय

Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Next date of hearing fixed in two cases of Gyanvapi
वाराणसी। सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) युगल शंभू की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी के लॉर्ड विश्वेश्वर के केस में सुनवाई हुई। इस मामले में वादी रहे हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी तीन बेटियों की ओर से कोर्ट में पक्षकार बनाने से संबंधित अर्जी पर आदेश हेतु 11 फरवरी की तिथि नियत की गई है। पिछली तिथि पर लॉर्ड विश्वेश्वर के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी।
विज्ञापन


हरिहर पांडेय के देहांत के बाद उनकी तीन पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्र और रेनू पांडेय की ओर से अर्जी दाखिल कर लॉर्ड विश्वेश्वर के केस में पक्षकार बनाने की अर्जी दी गई है। उधर, इसी कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी से संबंधित एक अन्य मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 15 फरवरी की तिथि नियत की गई है। इस मामले में विष्णु गुप्ता सहित अन्य ने कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा है कि ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed