{"_id":"695cb4a701955c8bd70b8c98","slug":"rpf-sub-inspector-died-after-falling-from-mumbai-mail-train-in-chandauli-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, छह महीने पहले हुई थी तैनाती; परिवार में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, छह महीने पहले हुई थी तैनाती; परिवार में मची चीत्कार
Tue, 06 Jan 2026 12:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत हो गई। आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी की छह महीने पहले ही तैनाती हुई थी।
विज्ञापन
रेल हादसा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के यार्ड पोस्ट के समीप मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ में तैनात एक दरोगा की मौत हो गई। घटना डाउन यार्ड ओल्डकार शेड के पास किलोमीटर पोल संख्या 673/8 के पास हुई। घटना के बाद रेल विभाग और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी (26) पुत्र निवासी जखनिया, जनपद मऊ के रूप में हुई। वह बिहार के रफीगंज में तैनात थे और मुंबई मेल से यात्रा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह ट्रेन से गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बची जान
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेजा गया। अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
छह माह पहले ही मिली थी पहली तैनाती
बताया गया कि विशाल तिवारी की महज छह माह पूर्व ट्रेनिंग पूरी हुई थी, जिसके बाद उनकी तैनाती बिहार के रफीगंज में हुई थी। नई नौकरी और जिम्मेदारी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों का हाल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्राओं के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों का हाल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्राओं के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।