फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year 2023 more than Two lakh devotees visited kashi Vishwanath temple on last day of year

New Year: वर्ष के अंतिम दिन दो लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कल टूट सकता है रिकॉर्ड

Sat, 31 Dec 2022 09:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

वर्ष के अंतिम दिन मंगला आरती के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भोग आरती तक दो लाख श्रद्धालु मंदिर में पहुंच चुके थे। साल के पहले दिन बाबा धाम में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड टूट सकता है। 

विज्ञापन
New Year 2023 more than Two lakh devotees visited kashi Vishwanath temple on last day of year
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल की पूर्व संध्या पर दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मिले। शनिवार को भोग आरती तक दो लाख श्रद्धालु मंदिर में पहुंच चुके थे और शयन आरती तक यह आंकड़ा सवा दो लाख पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को नए साल के पहले दिन मंदिर प्रशासन के अनुसार पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के बाबा दरबार में आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


शनिवार को मंगला आरती के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर की भोग आरती तक जारी रहा। दोपहर में भोग आरती के लिए कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन मिलता रहा।

विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक लगी रही कतार

दर्शन पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। बांसफाटक व गोदौलिया और चौक की तरफ श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि नए साल पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मंदिर परिसर के चौक क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रवेश और निकास के लिए किए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती में शंखनाद से नए साल का स्वागत

New Year 2023 more than Two lakh devotees visited kashi Vishwanath temple on last day of year
दशाश्वमेध घाट पर दीपों से स्वागतम 2023 लिखा गया - फोटो : अमर उजाला

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में नए साल का स्वागत शंखनाद के साथ किया गया। शनिवार को 2022 की विदाई देते हुए गंगा सेवा निधि की ओर से 1001 दीपों से स्वागतम 2023 लिखकर दशाश्वमेध घाट को जगमग किया गया। देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही काशीवासियों ने गंगा आरती के दौरान बेहतर साल की कामना की। आरती के दौरान अर्चकों ने विश्व शांति की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष सुशांत मिश्र, आशीष तिवारी, हनुमान यादव आदि मौजूद रहे। 

गुलाब की जमकर खरीदारी, 20 लाख से ज्यादा का कारोबार

New Year 2023 more than Two lakh devotees visited kashi Vishwanath temple on last day of year
गुलाब - फोटो : Social Media

साल के अंतिम दिन बेकरी और फूल की दुकानों पर भारी भीड़ रही। दोनों ही क्षेत्र के व्यापारियों ने पिछले बार की अपेक्षा इस बार दोगुनी कमाई की। गुलाब के फूलों का कारोबार 20 लाख का हुआ, वहीं केक का बाजार भी गर्म रहा। मलदहिया फूल मंडी के फूल विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि इस बार गुलाब के फूल ने अकेले 20 लाख का कारोबार दिया।

वहीं सजावट में उपयोग होने वाले आर्केट, जलवेरा, ग्लाइडोला और रजनी के फूलों की भी मांग रही। मलदहिया फूल मंडी में साल के अंतिम दिन 40 से 50 लाख का कारोबार हुआ। जो बुके आम दिनों पर 100 से 300 रुपये के मिलते हैं, वो 200 से 1000 रुपये के मिले। गुलाब का फूल 10 से 30 रुपये पीस बिका।

जमुना दास बेकर्स के संचालक अमित कुमार ने बताया कि केक का कारोबार भी इस बार दोगुना हुआ। आम दिनों में जो केक छोटी बेकरी में पांच से 15 पीस व बड़ी बेकरी में 50 से 100 पीस बिकती है, वहीं इस खास अवसर छोटी बेकरी पर 15 से 30 पीस और बड़ी बेकरी पर 700 से 800 पीस केक बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed